कुलदीपक के साथ &TV ने लाॅन्च किया एक सोशियो थ्रिलर

tvshowबहुत कम उजागार हुई इस शैली का आरंभ हो रहा है, -&TV की प्रस्तुति कुलदीपक से। यह एक मां की मार्मिक कहानी है, जिसके सामने अपने बच्चे में बदलाव लाने की चुनौती है। यह बच्चा एक बुरी शक्ति का पुनर्जन्म है। एक मां अपने बच्चे की परवरिश करने और उसे सही मूल्य व सिद्धांतों का ज्ञान देने के लिये जानी जाती है, ताकि वह बेहतर इंसान बन सके। लेकिन क्या हो यदि कोई बच्चा दुष्ट आत्मा का अवतार हो। वह अपने बच्चे को कैसे बचायेगी और अपने बच्चे में अच्छाई लाने के लिये किस हद तक जायेगी? यह उसके सफर का अंत नहीं है, बल्कि उसके असीमित ममता, धैर्य और इच्छाशक्ति की परीक्षा है। शो में कीर्ति नागपुरे और नन्हा वंश प्रमुख किरदार निभा रहे हैं। यह सोशियो-थ्रिलर शुरू हो रहा है 27 मार्च से, प्रत्येक सोमवार-शुक्रवार, शाम 7 बजे, केवल -&TV पर।

शोभना देसाई प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, कुलदीपक में दिखाया जायेगा कि विद्या (कीर्ति नागपुरे) एक पारंपरिक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती है। उसका पहला बच्चा चिराग (वंश माहेश्वरी) होने वाला है। एक ओर जहां पूरे परिवार को उस नन्हें मेहमान का इंतजार है, वहीं दूसरी ओर एक शैतानी ताकत विद्या की कोख को दोबारा जन्म लेने के लिये ढूंढ लेती है। फिर, इसके बाद शुरू होता है एक मां का संघर्ष, जिसके सामने अपने बेटे को शैतान से इंसान बनाने की चुनौती है। कई बार वह हार जाती है, क्योंकि शैतान के इरादे ताकतवर होने लगते हैं लेकिन क्या वह हमेशा के लिये हार मान लेगी? क्या उसकी निश्छल ममता उस शैतानी ताकत पर जीत हासिल कर लेगी और अपने बेटे के अंदर की अच्छाई को सामने ला सकेगी?

अपने किरदार के बारे में बताते हुए, इस खूबसूरत अभिनेत्री कीर्ति नागपुरे ने कहा, ‘‘एक मां के अपने बच्चे के प्रति प्यार और लगाव में कोई शर्त नहीं होती। यह एक ऐसी भावना है, जो सबसे जुड़ी हुई है। कुलदीपक इस भावना को अपनी अनूठी सोच के साथ उजागार करता है। यह एक मां और बच्चे के इर्द-गिर्द बुनी गई कहानी है। एक कलाकार के रूप में विविध शैलियों में सशक्त किरदार निभाने से हम परिपक्व होते हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि विद्या जैसा सशक्त किरदार मेरे माध्यम से सामने आ रहा है। वह अपने बच्चे की सुरक्षा और शैतानी ताकत से बेहतर इंसान बनाने के लिये किसी भी हद तक जाती है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि इस तरह का सशक्त किरदार निभाने का मौका मुझे मिला है। जो ना केवल दर्शकों का मनोरंजन करेगा, बल्कि उन्हें प्रेरित भी करेगा।‘‘

यह शो राजकोट की पृष्ठभूमि पर बना है। इसमें जो मुख्य कलाकारों के अलावा अन्य प्रतिभाशाली कलाकर भी महत्वपूर्ण भूमिकायें निभा रहे हैं। इनमें शामिल हैं, शार्दुल पंडित, राजू खेर, संयोगिता भावे, समीर राजदा, मानसी पटेल।

एक विनाश को दिया जिसने जन्म, वही करेगी नई ममता का आरंभ!

देखिये कुलदीपक, शुरू हो रहा है 27 मार्च से और प्रत्येक सोमवार-शुक्रवार शाम 7 बजे, केवल -&TV पर




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *